settings icon
share icon
प्रश्न

बाइबल की पुस्तकों के लेखक कौन थे?

उत्तर


अन्तत: मानवीय लेखकों के ऊपर, बाइबल परमेश्‍वर के द्वारा लिखी गई थी। दूसरा तीमुथियुस 3:16 हमें बताता है कि बाइबल परमेश्‍वर की "प्रेरणा से रचा" गया। परमेश्‍वर ने बाइबल के मानवीय लेखकों को, उनकी अपनी लेखन शैली और व्यक्तित्व का उपयोग करते हुए, संचालित किया, तब भी उन्होंने सटीकता से वही लिपिबद्ध किया जिसे परमेश्‍वर ने चाहा था। बाइबल परमेश्‍वर के द्वारा लिखवाई नहीं गई थी, परन्तु यह पूरी सिद्धता के साथ मार्गदर्शित और पूरी तरह से उसके द्वारा प्रेरित की गई थी।

मानवीय भाषा में बोलना, बाइबल को विभिन्न पृष्ठभूमि से आए हुए लगभग 40 लोगों के द्वारा 1500 वर्षों के समय के मध्य लिखा गया। यशायाह एक भविष्यद्वक्ता था, एज्रा एक पुरोहित था, मत्ती एक चुंगी-लेने वाला था, यूहन्ना एक मछुआरा था, पौलुस तम्बू बनाने वाला था, मूसा एक चरवाहा था, लूका एक वैद्य था। विभिन्न लेखकों के द्वारा 15 सदियों के मध्य लिखे हुए होने के पश्चात भी, बाइबल स्वयं में विरोधाभासी नहीं है और इसमें किसी तरह की कोई त्रुटि नहीं पाई जाती है। इसके सभी लेखक विभिन्न दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करते हैं, परन्तु फिर भी वे एक ही सच्चे परमेश्‍वर की, और उद्धार के एक ही जैसे मार्ग - यीशु मसीह के होने की घोषणा करते हैं (यूहन्ना 14:6; प्रेरितों के काम 4:12)। बाइबल की कुछ ही पुस्तक विशेष रूप से उनके लेखकों के नाम को लिपिबद्ध करती हैं। यहाँ पर उन पुस्तकों का नाम उनके लेखकों के साथ, उनके लेखनकार्य की सम्भावित तिथि के साथ दिया गया है जिनके लिए सबसे अधिक सम्भावना बाइबल के विद्वानों के द्वारा व्यक्त की गई है, कि यही उनके लेखक रहे होंगे:

उत्पत्ति, निर्गमन, लैव्यव्यवस्था, गिनती, व्यवस्थाविवरण = मूसा - 1400 ईसा पूर्व
यहोशू = यहोशू - 1350 ईसा पूर्व
न्यायियों, रूत, 1 शमूएल, 2 शमूएल = शमूएल / नातान / गाद - 1000 - 900 ईसा पूर्व
1 राजा, 2 राजा = यिर्मयाह - 600 ईसा पूर्व
1 इतिहास, 2 इतिहास, एज्रा, नहेम्याह = एज्रा - 450 ईसा पूर्व
ऐस्तर = मोर्दकै - 400 ईसा पूर्व
अय्यूब = मूसा - 1400 ईसा पूर्व
भजन संहिता = कई विभिन्न लेखक, अधिकांश दाऊद - 1000 - 400 ईसा पूर्व
नीतिवचन, सभोपदेशक, श्रेष्ठगीत = सुलेमान - 900 ईसा पूर्व
यशायाह = यशायाह - 700 ईसा पूर्व
यिर्मयाह, विलापगीत = यिर्मयाह - 600 ईसा पूर्व
यहेजकेल = यहेजकेल - 550 ईसा पूर्व
दानिय्येल = दानिय्येल - 550 ईसा पूर्व
होशे = होशे - 750 ईसा पूर्व
योएल = योएल - 850 ईसा पूर्व
आमोस = आमोस - 750 ईसा पूर्व
ओबद्याह = ओबद्याह - 600 ईसा पूर्व
योना = योना - 700 ईसा पूर्व
मीका = मीका - 700 ईसा पूर्व
नहूम = नहूम - 650 ईसा पूर्व
हबक्कूक = हबक्कूक - 600 ईसा पूर्व
सपन्याह = सपन्याह - 650 ईसा पूर्व
हाग्गै = हाग्गै - 520 ईसा पूर्व
जकर्याह = जकर्याह - 500 ईसा पूर्व
मलाकी = मलाकी - 430 ईसा पूर्व
मत्ती = मत्ती - ईस्वी सन् 55
मरकुस = यूहन्ना मरकुस - ईस्वी सन् 50
लूका = लूका - ईस्वी सन् 60
यूहन्ना = यूहन्ना - ईस्वी सन् 90
प्रेरितों के काम = लूका - ईस्वी सन् 65
रोमियों, 1 कुरिन्थियों, 2 कुरिन्थियों, गलातियों, इफिसियों, फिलिप्पियों, कुलुस्सियों, 1 थिस्सलुनीकियों, 2 थिस्सलुनीकियों, 1 तीमुथियुस, 2 तीमुथियुस, तीतुस, फिलोमोन = पौलुस - ईस्वी सन् 50-70
इब्रानियों = अज्ञात्, अधिकांश सम्भावना पौलुस, लूका, बरनाबास, अपुल्लोस की है - ईस्वी सन् 65
याकूब = याकूब - ईस्वी सन् 45
1 पतरस, 2 पतरस = पतरस - ईस्वी सन् 60
1 यूहन्ना, 2 यूहन्ना, 3 यूहन्ना = यूहन्ना - ईस्वी सन् 90
यहूदा = यहूदा - ईस्वी सन् 60
प्रकाशितवाक्य = यूहन्ना - ईस्वी सन् 90

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

बाइबल की पुस्तकों के लेखक कौन थे?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries